अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री बदले जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री की मंडी लगाकर अपना विरोध जताया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अभी तक के सभी मुख्यमंत्रियों के चित्र लगाकर इसे भाजपा की मुख्यमंत्री मंडी का नाम देकर प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्रियों की मंडी बना दिया है जहां रोज रोज नए मुख्यमंत्री जनता के सामने शपथ ले रहे हैं।जनता ने 2017 में जो बहुमत भाजपा को दिया था,भाजपा उसका मुख्यमंत्री बदल-बदल कर अपमान कर रही है। जनता यह सब देखकर 2022 में भाजपा को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाएगी।प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल,जिला महासचिव सुनील सिंह,जिला महासचिव संजीव कर्म्याल,ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला आशीष कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा रवि कनवाल, छात्रसंघ अल्मोड़ा के महासचिव नवीन कनवाल,विधानसभा सचिव भूपाल कुमार,पूर्व एन एस यू आई उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद,भानु सिंह बिष्ट,विक्की आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में सेवादल समन्वयक श्रीमती गीता सैनी ने भी सहयोग किया ।
