जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम सभा लमकोट में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक कि अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा बिष्ट ने की।बैठक में सभी ने कहा कि आज महंगाई दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है।सभी ग्रामीणों ने कहा कि आज कई योजनाएं कट गई जिससे हमें लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत 57 विधायकों के सहयोग से चल रही है लेकिन प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बना कर प्रदेश की जनता के जन कल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों को रोका जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होने पर प्रदेश में विकास कार्यों में रोक लगती है और प्रदेश एक प्रकार से शून्य अवस्था में चले जाता है।श्री कुंजवाल ने कहा कि पूर्ण बहुमत के बाद भी भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल रही है।भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत बड़े अंतर को देखते हुए आज लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्य सदस्यता ली।कुंजवाल ने सभी को माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।जिनमें चंदन बिष्ट, हरेंद्र सिंह,कैलाश सिंह,कुंदन सिंह,देव सिंह,केदार सिंह,हरि सिंह,बहादुर सिंह,राजेंद्र सिंह,उमेद सिंह,मोहन सिंह,पान सिंह बिष्ट,दीपक कुमार, विक्रम सिंह,राजेंद्र सिंह,प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल,ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष पान सिंह बोरा,मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट,प्रधान हेमा बिष्ट,पूर्व प्रधान गोपाल सिंह,प्रधान मोहन सिंह,चंपा देवी,पूर्व प्रधान ललित मोहन तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह सतवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू राम आर्य,नंदन सिंह सिजवाली, गोविंद बिष्ट,पान सिंह सिजवाली, चंदन बोरा,भैरव दत्त पांडे,गोपाल सिंह, हीरा सिंह,भुवन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।