अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा नगर कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि जल संस्थान पानी की नियमित आपूर्ति करने में पूर्णतया विफल हो रहा है।कभी लाइन फटने को वजह बताकर और कभी गाद को वजह बताकर जल संस्थान के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।नगर और आसपास के नागरिकों को ये भी पता नही रहता कि पानी आने का समय क्या है?जब से बैराज बना है,तब से बैराज में भरपूर पानी है लेकिन पिछले साढ़े चार साल से अधिक की सरकार पेयजल के सही वितरण की समुचित व्यवस्था नही कर पाई है।न ही जनप्रतिनिधि इस संबंध में संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर पाए हैं और न ही उनसे पूछा जाता है कि क्यों वो पेयजल का समुचित और समयबद्ध वितरण करने में असमर्थ हैं।उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि एक हफ्ते में यदि पेयजल का समुचित और समयबद्ध वितरण का रोस्टर सार्वजनिक नही किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
