सोमेश्वर-आज दिनांक 3 जुलाई 2021 को विधानसभा सोमेश्वर के हवालबाग के भगतोला क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क व सिंचाई की समस्या को लेकर व पेट्रोल,डीजल,गैस की बड़ती कीमतों को लेकर राज्य सरकार के विरोध में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें न्याय पंचायत भगतोला के सभी कांग्रेस जनों द्वारा भागेदारी की व साथ ही पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी,सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी,हरीश भाकुनी,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल,दिनेश नेगी
अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा सोमेश्वर,राजीव गांधी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भट्ट,प्रदेश सचिव प्रकाश बिष्ट,युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश गिरी,जिला सचिव महेश पांडे, पूर्व प्रधान राजेन्द्र बोरा,जिला सचिव राहुल आर्या,न्याय पंचायत अध्यक्ष शिवराज नयाल,कमला आर्या,प्रकाश राम,महेश लाल,दलीप सिंह,भूपाल राम,विरेंन्द्र मेहता,बलवंत सिंह मेहरा, दीपक सिंह,राधा,पान सिंह,दिवान राम,बसंत राम व सुंदर लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
