अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधानसभा में दानिश कुरैशी के नेतृत्व में कई युवा साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।जिनमे अमान खान , अरमान खान,उरूज खान,रक्षित पंत, मनीष भंडारी,योगेश कुमार,नितिन मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तथा हिमांशु बोरा के नेतृत्व में रोहित पंत ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ पांडे द्वारा अमान खान को आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा का विधानसभा सचिव बनाया गया। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी,जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,जिला सचिव जगनमोहन फर्त्याल,आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह,आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, दिनेश कुमार,योगेन्द्र अधिकारी, अखिलेश टम्टा,संदीप नयाल,किशन सिंह,नवीन चन्द्र आर्य,अरुणोदय तिवारी आदि मौजूद थे।