अल्मोड़ा-श्रीमती किरन पन्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का दायित्व दिए जाने पर उनके गृहक्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा पार्टी पदाधिकारियों एवम् आम जनता के द्वारा उनके घर पर बधाईयां देने वालों का तातां लगा हुआ है।इस अवसर पर किरन पन्त ने कहा कि उन्हें प्रदेश संगठन तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।एवम् भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी योजनाओं व कल्याणकारी नीतियों को पूरे प्रदेश में फैलाकर पार्टी को मजबूत करने में तत्पर रहेंगी।उन्होंने प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एवम् महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का आभार व्यक्त किया है।