बागेश्वर-प्रदेश भर में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम चला रहे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत व मनोज बचखेती के द्वारा आज जिला चिकित्सालय बागेश्वर में भाजपा/भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की गई।इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट,विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बंसती देव व अनेकों भाजपा/भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।आज के रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में मदन सिंह रावत,राजेंद्र सिंह परिहार,राजेंद्र राठौड़,रविन्द्र करायत,हरीश मेहरा,भूपाल गिरी,महेश मेहरा,गोकुल मेहरा,प्रकाश जोशी,प्रकाश पांडे आदि शामिल रहे।
