अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा स्थित कार्यालय में आम आदमी पार्टी ने जिला स्तरीय संगठन , विधानसभा स्तरीय संगठन,नगर स्तरीय संगठन और आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को ज़िमेदारी दी।जिसमे जगमोहन सिंह फर्तियाल को अल्मोड़ा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।विधानसभा अल्मोड़ा में अरुण तिवारी को विधानसभा उपाध्यक्ष,प्रकाश कांडपाल को विधानसभा महामंत्री,एस आर बेग,नवीन चंद्र आर्य श,योगेन्द्र अधिकारी को विधानसभा सचिव, खलील अहमद को विधानसभा समन्वयक की जिमेदारी दी गई।
इसके साथ साथ आम आदमी पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा में नीरज सिंह को प्रदेश महासचिव,रोहित सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए विधानसभा स्तर पर सौरभ पांडे को विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा,दिनेश कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष,संदीप नयाल को विधानसभा उपाध्यक्ष,दीपांशु शाह और भूपेंद्र दशोनी को विधानसभा सचिव,हिमांशु बोरा और सूरज रौतेला को विधानसभा महामंत्री की जिमेदारी दी गई।इसके अलावा आम आदमी पार्टी नगर कार्यकारणी में अफसान खान को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।उक्त कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला के उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा विधानसभा के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,वरिष्ठ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नंदन लाल शाह,अखिलेश टम्टा,वैभव जोशी द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की आम आदमी पार्टी प्रदेश के प्रभारी माननीय दिनेश मोहनिया,आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सह प्रभारी राजीव चौधरी,अल्मोड़ा जोन के प्रभारी शेखर चंद्र,युवा मोर्चा आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिग मोहन नेगी ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और विश्वास जताया है कि कार्यकारिणी के विस्तार से विधानसभा में संगठन निर्माण का कार्य और अधिक तेजी से होगा।
