बागेश्वर-आज सुबह 11 बजे कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कुंभ फर्जीवाड़े के विरोध में गांधी मूर्ति स्वराज आश्रम के आगे राज्य सरकार,सांसद,मंत्रियों व हरिद्वार प्रशासन को चुल्लू भर पानी मे डुबाया गया।जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कवि जोशी ने कहा कि यह फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी का मालिक और मास्टरमाइंड शरद पंत मैक्स कारपोरेट सर्विसेज कुम्भ मेला कंपनी का मालिक है।इसकी पत्नी मल्लिका पन्त भी कम्पनी की मालकिन है।शरद पंत की जिस तरह से भाजपा के सभी दिग्गजों के साथ फोटो सामने आ रही हैं उससे यही साबित होता है शरद पंत के भाजपा के नेताओं के साथ किस तरह के संबंध हैं और इतने बड़े स्तर के फर्जीवाड़े को अंजाम वह किसके इशारे पर और संरक्षण में दे पाया।कवि जोशी ने कहा कि शरद पंत भुवन जोशी के भांजे हैं जो कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के पीए हैं।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने आरोप लगाया कि उन्हीं के रसूख और संबंधों के चलते शरद पंत को यह ठेका दिलवाया गया।ऐसे घोटाले से कही न कही पूरी देवभूमि को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है और सरकार को अपने इस कृत्य के लिए चुल्लू भर पानी मे डूब मरना चाहिए ।विरोध प्रदर्शन करने वालो में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,जयदीप कुमार उपाध्यक्ष छात्र संघ,आतिफ अबित,उमेश मनराल,खजान खेतवाल,गणेश कुमार,रिजवान खान,मोनीष खान,मोहम्मद जुनेद,जीवन पाण्डेय,रोहित खैर,राजेन्द्र पाण्डेय,राकेश भट्ट,पंकज लोहनी,नागेन्द्र मनवाल,विशाल रावत,संजय उपाध्याय,आशीष पाल,संस्कार भारती,दिव्याशु,संजय जोशी,रुद्रा पाण्डेय,योगेश बिष्ठ,फिरोज खान,अनिल चौबे,मनोज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
