बागेश्वर-प्रैस को जारी एक बयान में यूथ कांंग्रेस कमेटी बागेश्वर के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि वे आज प्रातः अपने निजी काम से जिला चिकित्सालय बागेश्वर गये थे परन्तु दस बजने के बाद भी चिकित्सालय में चिकित्सक उपस्थित नहीं थे जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मरीज परेशान थे और अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी हुई थी।उन्होंने तत्काल प्रशासन से इसका संज्ञान लेने की अपील की है।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ सुविधाओं को लेकर उनके द्वारा 25 सूत्रीय मांगपत्र कुछ माह पहले जिलाधिकारी को दिया गया था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही जिला अस्पताल की व्यव्स्थाएं नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस वृहद आन्दोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय एवं प्रशासन की होगी।उन्होंने आज पुनः अपनी मांगें दोहराते हुए कहा कि बागेश्वर जिला बनने के बाद से लेकर अभी तक बागेश्वर जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है और आज भी यहाँ का जिला अस्पताल रैफर सेंटर बन कर रह गया है।कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर कार्यालय में स्वीकृित के सापेक्ष रिक्त पद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चार पद स्वीकृत हैं।एक पद भरा है तथा तीन पद खाली हैं।वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का एक पद स्वीकृत है पर नियुक्ति नही है।प्रधान सहायक के तीन पद स्वीकृत हैं जिसमें एक पद खाली है।अवर अभियन्ता तथा औषधि निरीक्षक के एक एक पद स्वीकृत हैं पर दोनो पदों पर नियुक्ति नही हैं।चपरासी व अर्दली के एक एक पद स्वीकृत हैं पर नियुक्ति नही है।जिला चिकित्सालय बागेश्वर में स्वीकृति के सापेक्ष रिक्त पद मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक पद स्वीकृत है पर पद में नियुक्ति नही है।यूरोलौजिस्ट, न्यूरौलौजिस्ट,कार्डियोलौजिस्ट तथा चर्म रोग विशेषज्ञ का एक एक पद स्वीकृत है पर नियुक्ति नही होने से पद खाली पड़े है।ई०एन०टी० और साइक्लोजिस्ट के एक एक पद स्वीकृत हैं पर दोनो पदों पर नियुक्ति नही होने से पद खाली पड़े हैं।डेन्टल हाइजिनिस्ट तथा डेन्टल सर्जन का एक एक पद स्वीकृत है ये दोनों पद खाली है।चीफ फार्मासिस्ट के स्वीकृत तीनों पद खली हैं।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का एक मात्र स्वीकृत पद भी खाली है।ट्रामा सेण्टर बागेश्वर में स्वीकृित के सापेक्ष रिक्त पद आर्थोपेडिक सर्जन तथा रेडियोलैजिस्ट दो दो पद स्वीकृत हैं तथा सभी पद खाली छोड़े गये हैं।स्टाफ नर्स के स्वीकृत छह पदो के सापेक्ष पांच पद खाली रखे गये है।जिला क्षय रोक केन्द्र बागेश्वर में स्वीकृति के सापेक्ष रिक्त पद
वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी, एक्सरे टैक्निशियन,टी०बी० एच० बी०,टिटमेण्ट आर्गनाइजर,डार्करूम सहायक के एक एक पद स्वीकृत हैं और सभी स्वीकृत पदों को खाली छोड़ा गया है।इन सभी रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तिया की जाएं।उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्र मात्र नाम का रह गया है।चिकित्सक यहां की दवाइयां नहीं लिखते हैं जबकि पंजीकरण पर्ची में जन औषधि की दवाइयां खरीदने की सलाह छपी होती है परंतु चिकित्सक इस पर अमल नहीं करते हैं।जिला चिकित्सालय में अल्ट्रसाउंड,एक्सरे, ब्लड टेस्ट की सेवा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक मरीज को जिला चिकित्सालय के बजाय बाहर से ही अल्ट्रसाउंड,एक्सरे,ब्लड टेस्ट
कराने को कहते हैं।इस परम्परा को तत्काल रोका जाए।चिकित्सालय परिसर में सभी कक्षों मे सीसी कैमरे लगाए जाएं। चिकित्सालय में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है जिससे मरीजों व तीमारदार परेशान रहते हैं।बागेश्वर का महिला चिकित्सालय कहां गया सरकार सार्वजनिक करे।बागेश्वर मे बेस चिकित्सालय जल्द से जल्द स्वीकृत हो।जिलाधिकारी के नाम की शिकायत पत्र पेटी जिला अस्पताल में लगाई जाए जिसकी चाबी जिला अधिकारी के पास रहे व प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारी इस पेटी मे डाली जाने वाली शिकायतो को स्वयं संज्ञान लेवे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए अन्यत्र रैफर करने की नई परम्परा को बन्द किया जाए।उन्होंने कहा कि22 मार्च 2020 से आज तक क्रय की गयी सभी दवाईयो,मास्क,सेनिटाइजर,मशीनों व अन्य सभी प्रकार सामग्री की खरीद को सावर्जनिक किया जाए।उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यदि इन मांगों को पूरा नही किया जाता तो युवा कांग्रेस बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने के लिए वाध्य होगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।