कपकोट-बागेश्वर के राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं हेतु बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत चित्रकला व कविता गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से दिनांक 6 जून से 10 जून के मध्य किया गया था।जिसमें कक्षा 1 से 12 में अध्ययनरत छात्राओं को वर्गवार बांट कर उक्त प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में छात्राओं के द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया एवं निर्णायकों के द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया जिसमें माँ उमा हाईस्कूल की तीन छात्राओं को स्थान प्राप्त हुवा।कक्षा 10 की छात्रा दिव्या रावत सीनियर वर्ग में कविता गायन में प्रथम, कक्षा 6 की मेघा जोशी जूनियर वर्ग में द्वितीय व रिया जोशी कक्षा 7 को तृतीय स्थान प्राप्त हुवा है।छात्राओं के चयनित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि बच्चों ने विद्यालय बन्द रहने के दौरान अनेक प्रकार से अपने हुनर को निखारने का कार्य किया है तथा सफलता के लिए सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं।विद्यालय की उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक उमेश जोशी ने पसन्न जताई।उन्होंने बताया कि छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा एवं समस्त प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट्स दिए जायेंगे।
