नैनीताल-नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा आज दिनांक 23 जून 2021 को 5:00 बजे नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज से लाइव आकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराधों से सम्बन्धित सन्देह व सवालों का समाधान किया गया।काफी लोगों के द्वारा लाइव सवाल एवं अपने सुझाव दिए गए।प्रीति प्रियदर्शिनी एसएसपी द्वारा सभी के सवालों के जवाब देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के गुर बताए गए तथा साइबर अपराधियों के झांसे में न आने हेतु जागरूक किया गया।
