अल्मोड़ा-रघुनाथ सिंह चौहान विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक पदोन्नति आदेश व पदोन्नति संशोधन नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की व शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा को प्रकरणों को निस्तारित कर अवगत कराया जाने के निर्देश जारी किए गए।कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा माह फरवरी में सात दिन तक आमरण अनशन के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर रोष जताया है।संगठन के कुमायूं मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति व इन्हीं पदों पर पदोन्नति संशोधन के प्रकरणों को आमरण अनशन के बाद भी निस्तारित नहीं किए जाने की जानकारी दी गई और भर्ती वर्ष के समाप्ति के दृष्टिगत सभी पदोन्नति व पदोन्नति संशोधन के निराकरण के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से वार्ता की गई।उनके द्वारा शिक्षा निदेशक को सभी मामलों के निस्तारण एवं कृत कार्यवाही से निस्तारण के आदेश जारी किए गए हैं और कृत कार्यवाही से भी अवगत कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।शिष्टमंडल में सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक,जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा व प्रहलाद रावत उपस्थित थे।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ऊधमसिंह नगर में सात दिन का आमरण अनशन किया गया था और विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी पदोन्नति संशोधन व पदोन्नति किये जाने का आश्वासन दिया गया था।लेकिन चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।मात्र 16-17 पदोन्नति संशोधन किए गए थे।मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल जगमोहन सिंह खाती,धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा,सचिव गढ़वाल सीताराम पोखरियाल,पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा,पंकज जोशी जिला मंत्री अल्मोड़ा,अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत सिंह,अध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी,सचिव तरुण तिवारी, अध्यक्ष चंपावत नगेन्द्र जोशी,सचिव रविन्द्र पांडेय,अध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा,संरक्षक भुवन जोशी,अध्यक्ष पिथौरागढ़ सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट द्वारा सभी प्रकरणों के निराकरण की मांग की गई है।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है और 11 महीने तक कोई पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई और पदोन्नति संशोधन भी नहीं किए गए।कई सदस्यों को पिछले पदोन्नति में तीसरा चौथा जिला दिया गया है।दुर्गम श्रेणी से दुर्गम श्रेणी में स्थानांतरण संशोधन करने में एक्ट का भी कोई उल्लंघन नहीं है।उन्होंने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने दूरभाष पर अपर शिक्षा निदेशक बी एस रावत को दिशा-निर्देश दिये और सभी मामलों में कार्यवाही हेतु पत्र निर्गत किया तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के निर्देशों को भी अनसुना किया जा रहा है जो कि लोकतंत्र के दृष्टिगत उचित नहीं है। विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी मामलों को निस्तारित किया जाना चाहिए।श्री पाठक द्वारा सभी पदोन्नति आदेश जारी करने व सभी पदोन्नति संशोधन किए जाने की मांग की गई है जिससे सदस्यों का भर्ती वर्ष का नुक़सान न हो।