अल्मोड़ा-आज विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा में ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया।योगाचार्य यशपाल भट्ट द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली छात्राऐं को योगाभ्यास कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी द्वारा छात्राओं को योग के लाभ से अवगत कराया गया।उन्होंने कहा कि यदि दैनिक जीवन में प्रतिदिन योग किया जाए तो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हमारा शरीर निरोगी रहता है।उन्होंने कहा कि शरीर,मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी बहुत मदद करता है।शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है।यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है।योग आसन शक्ति,शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।योग से शरीर फ्लेक्सिबल होता है और शरीर को शक्ति मिलती है।अतःयोग को अपने प्रतिदिन की दैनिक क्रिया में सम्मिलित किया जाना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता दीप चंद्र काण्डपाल,गिरीश पंत व अंजलि तिवारी उपस्थित रही।