अल्मोड़ा-आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से मानस कुटीर,एम पी एस (ताइक्वांडो हाल),दूंगा धारा में जिसमे श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव और कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक द्वारा संचालित कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न आसान और योग क्रियाओं कराई गई है।कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,श्रीमती गीता मेहरा,जिला महासचिव (राष्ट्रीय कांग्रेस) संचालिका ज़ी स्क्वायर फिटनेस,श्रीमती नीमा नगरकोटी,श्रीमती राधा राजपूत,दीपक कांत पांडे,अखिलेश सिंह,ज्योति सतवाल संयोजक,वंदना भंडारी महासचिव,अवनी बिष्ट,प्रतीक बिष्ट आदि शामिल रहे।आज इनके द्वारा जन जागरुकता अभियान भी चलाया गया।जिसमे समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने और गति प्रदान करने हेतु लगातार प्रयास किया गया है।श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव,ज्योति सतवाल संयोजक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने बताया कि आगामी दिनों मे हम समिति के माध्यम से सफाई अभियान,वृक्षारोपण अभियान एवम् नशा मुक्ति जागरूकता अभियान जारी रखेंगे।श्रीमती गीता मेहरा ने कहा कि योग शिविर चलाना और शामिल होना एक अच्छा विचार और अनुभव रहा।समिति हर एक को लेकर संवेदनशील होते हुए आगे बढने का प्रयास लगातार जारी रखेगी।
