जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डे ने आज जागेश्वर विधानसभा में सरयू घाटी क्षेत्र के काभडी गांव में ग्राम प्रधान गोधन राम की माता के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर स्थानीय जनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जानी।तत्पश्चात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश से हुये नुकसान का जायजा लिया व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों व प्रशासन से वार्ता कर जागेश्वर विधानसभा के अन्दर बन्द सडकें खुलवाने व जनता को हुये नुकसान का जायजा लेकर राहत प्रदान करने की अपील की।उनके साथ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा नेता मनोज पंत,प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,आन सिंह,रमेश जोशी,हरीश पान्डे,प्रकाश आर्या,नाथू राम आदि रहे।
