पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर अनुसूचित जाति की एक गरीब बिन मां व दिव्यांग पिता की बिटिया की शादी करने में अपना आर्थिक योगदान दिया गया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि हर बार की भांति इस बार भी श्री राहुल के जन्म दिवस पर उनके द्वारा जन सेवा हेतु कार्य किया गया।पिछले वर्ष यूथ कांग्रेस ने गरीब जनो के लिए भोजन शिविर लगाया था व केक काटा गया था और इस बार यूथ कांग्रेस ने केक काटने और पार्टी करने की बजाय एक बहना की शादी कराने के जिम्मे को प्राथमिकता देते हुए उनके घर ग्राम मस्पाटी में जाकर बहना एवं उनके दिव्यांग पिताजी के हाथ में आर्थिक सहयोग रखा गया। मस्पाटी ग्राम की अनुसूचित जाति की बहना के सर से पहले ही मां का साया छीन गया और उनके पिताजी भी पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं,चचेरा भाई भी दिव्यांग होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।ऐसे में युवा कांग्रेस द्वारा उस बहन की शादी कराने में अपना योगदान देने का उद्देश्य निभाया।साथ ही यूथ कांग्रेस द्वारा राहुल जी की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह,जिला महासचिव आनंद धामी,शिवम पंत,संतोष गोस्वामी,त्रिभुवन चुफाल,प्रकाश देवली,नवीन ऐरी,रजत विश्वकर्मा,पारस सिंह,आशीष सुरखाली,महेश धामी,करन लाबट,नीरज मेहता,कमलेश काशन्याल उपस्थित थे।