अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अंशुल सिंह के स्थानांतरण पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई के दौरान रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली,जनसेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता से जनपद में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व और सहयोग से विभिन्न जनहित के कार्यों को गति मिली।विशेष रूप से जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग सराहनीय रहा।इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक, मानवीय एवं सेवा कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जरूरतमंदों की सहायता के लिए जिस समर्पण भाव से कार्य कर रही है वह सराहनीय है।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि जनपद में उनके द्वारा किए गए कार्य लंबे समय तक याद किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा,रेडक्रॉस सचिव विनीत बिष्ट,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर जे सी दुर्गापाल,यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू,यूथ रेडक्रॉस उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, स्वास्थ्य उपसचिव हरीश सिंह कनवाल, वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह, कार्यालय प्रभारी ललित मोहन जोशी,पीयूष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *