अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र कोहली ने की।बैठक में एससी विभाग के जनपद प्रभारी महेश आनंद,सह प्रभारी मदन पाल एवं चंदन कुमाऊनी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीवान राम, प्रदेश सचिव बहादुर राम एवं महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी उपस्थित रहे।बैठक में एससी विभाग की जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के साथ विधानसभा जागेश्वर एवं सोमेश्वर के ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, नवगठित जिला एससी विभाग की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित न्याय पंचायत अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि एवं विभाग के प्रभारी तथा सह प्रभारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति साझा करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत का आधार होते हैं। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
