अल्मोड़ा/देहरादून-अल्मोड़ा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक पद का चुनाव लड़ चुके,आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं शिक्षाविद अमित जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।अमित जोशी के कांग्रेस में शामिल होने को अल्मोड़ा की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।शिक्षाविद के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमित जोशी पूर्व में आम आदमी पार्टी में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।इसके साथ ही वह अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने से जिले की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चा शुरू हो गई है।कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।अमित जोशी के पार्टी में आने से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को किस तरह मजबूती मिलेगी, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।वहीं इस घटनाक्रम के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *