अल्मोड़ा-आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना जनपद अल्मोड़ा में नागरिकता कौशल,संवैधानिक मूल्यों एवं भारत का ज्ञान विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा से आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ प्रकाश चंद्र पंत जी ने छात्राओं को नागरिकता के अधिकारों एवं कर्तव्यों, भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।उन्होंने छात्राओं को एक जागरूक,जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा आमंत्रित अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की बाल संसद के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य वक्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ शिप्रा बिष्ट, तनुप्रिया खुल्बे, हेमा पटवाल, जानकी राणा, ममता भट्ट, रेखा मेहता,निवेदिता मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ, नागरिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने का सार्थक प्रयास किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूक,संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *