अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके,/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 24.11.2026 को सीओ यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान 3 वाहनों में अवैध रूप से काली फिल्म लगी पाई गई।यातायात पुलिस टीम द्वारा तत्काल तीनों वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई गई तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, काली फिल्म एवं अन्य नियम विरुद्ध बदलाव न करने के प्रति जागरूक करते हुए सख्त हिदायत दी गई।
