अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों व यातायात प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 24.11.2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत एवं सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों व यातायात प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग एवं पूछताछ की गई। साथ ही बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक भी किया गया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही अशांति एवं अव्यवस्था फैलाने वाले तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों सहित कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *