
अल्मोड़ा-आज दिनांक 23.11.2026 को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला द्वारा कोतवाली रानीखेत में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी का जनपद अल्मोड़ा से जनपद चम्पावत स्थानान्तरण होने पर पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी ने एसओजी एवं कोतवाली में अपने कार्यकाल के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,विवेचनाओं के निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान सहित पुलिसिंग के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,समर्पण एवं कुशलता के साथ किया।इस अवसर पर सीओ रानीखेत द्वारा भुवन चन्द्र जोशी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई। साथ ही नवीन तैनाती पर आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस दौरान वरिष्ठ उनि मनोज कुमार उपाध्याय, प्रभारी चौकी मजखाली विनोद फर्त्याल,मउनि नेहा ध्यानी,मउनि हेमा कार्की सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
