अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मासिक अपराध गोष्ठी में ऑपरेशन भल छौं के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में निवासरत एकल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में दर्ज करने तथा समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया गया।पुलिस टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही गांवों में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से विशेष रूप से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को संबंधित थाना एवं पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी भी समस्या अथवा आवश्यकता के समय वे बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क कर सकें।दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने एवं उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अल्मोड़ा पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *