अल्मोड़ा-गुरुवार को प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवक प्रकाश रावत व गीता मेहरा जिला महासचिव कांग्रेस के नेतृत्व में वर्तमान कोरोना महामारी को देखते हुए ग्रामीण छेत्रों में जरुरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री जनहित में निशुल्क बाँटी गई।इस अवसर पर प्रकाश रावत,गीता मेहरा, अनीता रावत (व्यापार मंडल उपाध्यक्ष),गीता पांडे,हेमा जोशी, कमला राजपूत,लीला शर्मा व दीपा भंडारी द्वारा ग्राम सरकार की आली में ऑक्सीमीटर,वेपुलाइज़र (भाप लेने वाली मशीन ),मास्क,सेनेटाइजर व फलों का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में राधा बंगारी को सम्मानित भी किया गया।सरकार की आली से पारु उप्रेती,ममता तिवारी,सरस्वती आर्य व धर्मा बंगारी का भी सहयोग रहा।प्रकाश रावत व गीता मेहरा ने इनको सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रकाश रावत व गीता मेहरा ने ग्रामीणों को भी जागरूक भी किया।विदित हो कि विगत दो माह से वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत तथा कांग्रेस की जिला महासचिव गीता मेहरा लगातार अल्मोड़ा नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदो को मास्क,सैनेटाइजर, वेपोनाईजर,आक्सीमीटर,थर्मामीटर सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण स्वप्रयासों से कर रहे हैं।