अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा त्योहार खत्म होते ही पहाड़ों से अपने-अपने कार्यक्षेत्रों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।एसएसपी के निर्देशों के क्रम में सीओ अल्मोड़ा एवं सीओ रानीखेत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा तड़के से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं, ओवरस्पीड न करें और किसी भी दशा में नशे की हालत में वाहन न चलाएं।साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक/परिचालक ओवरलोडिंग करता है अथवा नशे की हालत में वाहन चलाता दिखाई दे, तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अल्मोड़ा पुलिस का यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सड़क पर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के प्रति पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं।ओवरस्पीड और नशे में वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का पालन करें।लापरवाह चालक की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *