अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14.11.2026 को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नींबू-चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं बोरा दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को बाल दिवस के शुभ अवसर पर उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला कांस्टेबल श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शनी द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के परिवारजन, सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, पुलिस लाइन कर्मचारीगण व पुलिस लाइन के आवासीय परिवार तथा बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *