अल्मोड़ा-पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजयुमो,पूर्व जिला मंत्री भाजपा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो, पूर्व जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजयुमो एवं प्रदेश सहसंयोजक विधि विभाग भाजपा रहे अधिवक्ता देवाशीष नेगी को जिला विकास प्राधिकरण का नामित सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों,अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।देवाशीष नेगी छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं।उन्होंने पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष तथा भाजपा में जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया। वर्तमान में वह अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।संगठन और सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला विकास प्राधिकरण में नामित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों ने उम्मीद जताई कि वह जिला विकास प्राधिकरण से जुड़े कार्यों में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।शुभचिंतकों ने इसे उनके राजनीतिक एवं सामाजिक सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *