अल्मोड़ा-रानीधारा में कल रात हुई भारी बारिश से आज प्रातः स्थानीय मुकुल पन्त के घर के समीप सड़क की दीवार गिरने से खतरा उत्पन्न हो गया जिसपर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी एवम् सभाषद अमित साह ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए सुरक्षा सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ करवाया जिससे कि अधिक बारिश होने पर सम्भावित खतरे को टाला जा सके।हालांकि फिलहाल यह मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए बन्द हो चुका है।आज प्रातः रानीधारा में तेज हुई बारिश से सड़क की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी जिस पर सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी और सभाषद अमित साह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चार घण्टे के भीतर उक्त सड़क पर सुरक्षा कार्य प्रारम्भ करवा दिया है।
