जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने बुद्धवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कांडानौला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की व प्रशासन से वार्ता कर जांच कर मुआवजा देने की अपील की तथा पीड़ित परिवार को हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।तत्पश्चात स्थानीय जनता के बीच लगातार हो रही बारिश में लोगो के सुख दुख में भगीदारी कर जनसंपर्क करते हुए लोगों से उनका कुशल क्षेम जानकर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया एवं सरकार द्वारा लगाये जा रहे वैक्सीनेसन कैम्पों या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।