













.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
अल्मोड़ा-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी एवं संवाद कार्यक्रम बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित किया गया।उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का संरक्षण प्राप्त रहा।इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने,पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं।इनके माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत होने और अपनी बात प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।बैठक का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम,त्याग और शहादत से जुड़ा हुआ है।कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि देश के विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने गांधी परिवार के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लिए इस परिवार ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं।कैप्टन डावर ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी विचारधारा पर भी सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघ से जुड़ी विचारधारा के लोगों की भूमिका देश की आजादी के आंदोलन के अनुरूप नहीं रही।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को आदर्श मानने वाली विचारधारा देश को सही दिशा नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन ऐतिहासिक तथ्यों और वैचारिक मुद्दों की जानकारी रखते हुए जनता के बीच अपनी बात तर्कों के साथ रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राष्ट्र निर्माता संस्था है और उसका अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पार्टी के इतिहास,स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान और कांग्रेस की मूल विचारधारा से भली-भांति परिचित हो।इससे कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी का पक्ष मजबूती और तथ्यों के साथ रख सकेंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी,तारा चंद्र साह,अर्बन कोऑपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल,प्रदेश सचिव दीप सिंह डांगी,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र सिंह भोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत तथा विचार विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर बीएस बगड़वाल ने भी अपने विचार रखे।वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने, कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा वैचारिक संवाद को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में गोपाल सिंह चौहान,नारायण दत्त पार्टी,हेमंत पाठक,रूप रावत,धीरेंद्र प्रकाश जोशी, राजेंद्र उपाध्याय,कृष्ण चंद्र जोशी,विनोद वैष्णव,सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी,पंकज पॉल,पार्षद एडवोकेट वैभव पांडे,पूर्व अध्यापक एवं कलाकार देवेन्द्र टम्टा,लक्ष्मण कोरंगा,राजेंद्र सिंह टाकुली, कपिल कनवाल,पार्षद एडवोकेट मुकेश दानी,अख्तर हुसैन,प्रदेश सचिव किरण आर्य,यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल,मोहम्मद दानिश खान,पंकज मीर,हेमचंद जोशी,हरीश उप्रेती,राजेश आर्य सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं विचार विभाग से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास,विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर आपसी संवाद किया।
