अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने मंगलवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गुरणा,गैराड,धरमगर,कछयौला,ध्याडी, आदि गांवों में मंडल पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर जनसंपर्क किया एवं उनकी समस्यायें जानकर सम्बन्धित अधिकारीगणों से वार्ता कर समस्याओं के निदान की अपील की।श्री पाण्डेय ने लोगों से उनकी कुशल क्षेम जानकर मास्क व सैनेटाइजर वितरित किये तथा ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया एवं सरकार द्वारा लगाये जा रहे वैक्सीनेसन कैम्पों या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।उनके साथ में मंडल महामंत्री केशर सिंह नेगी,मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,भाजपा नेता मनोज पंत,लक्ष्मण गैडा,राधेश्याम,दीवान सिंह,राजू माडमी,जगदीश भट्ट,खष्टी भट्ट,सुन्दर सिंह,हरीश नाथ आदि रहे।