बागेश्वर-आज यूथ कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष कविजोशी के नेतृत्व में SUPER-56 कोविड हेल्पलाइन टीम के तत्वाधान में एडवोकेट दिग्विजय जनोटी पूर्व क्षेत्र पंचायत,प्रदीप जनोटी,शिवराज करायत,रमेश भट्ट,हरीश चन्द्र,नीमा टम्टा,हिना देवी का फोन आने पर 108 राशन किट नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भूड़चुनिया,भोनियाधारा,घिरोली,पाटली,जनोटी,पालड़ी,जोशी पालड़ी,पालड़ी बगड़,करायत पालड़ी, झिरोली,भेसियागैर,रण मटिया,ज्यूला, नदीला गैर,बोर गाँव के आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन परिवारों तक पहुंचाई गई।ये 108 राशन किट यूथ कांंग्रेस को एस दून एसोसिएट के मालिक व समाजसेवी गप्पू खेतवाल के सौजन्य से मिली है।राशन किट उपलब्ध कराने के लिए युवा कांग्रेस बागेश्वर ने उनका आभार व्यक्त किया।राशन वितरण कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,जीवन पांडे जिला महासचिव,कमल कोहली,प्रियांशु पाण्डेय,दिग्विजय जनोटी,प्रदीप जनोटी,शिवराज करायत,रमेश भट्ट,हरीश चन्द्र,नीमा टम्टा,हिना देवी आदि मौजूद थे।