अल्मोड़ा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोबन सिंह जीना परिसर इकाई, अल्मोड़ा की कार्यकारिणी घोषणा महाविद्यालय परिसर में की गई।कार्यकारिणी की घोषणा नगर मंत्री साहिल नेगी द्वारा की गई।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री मनीष राय,छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमल्टा,मनीषा नेगी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।घोषित कार्यकारिणी में दीपक चौहान को परिसर अध्यक्ष तथा सागर सांगा को परिसर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अतिरिक्त छात्रहित, सामाजिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यक्रमों, मीडिया,खेल,कला एवं विभिन्न शैक्षणिक संकायों में संगठन के कार्यों को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग दायित्व प्रदान किए गए।घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष दीपक चौहान,मंत्री सागर सांगा,सह मंत्री आदित्य तिवारी,सह मंत्री नीरज कांडपाल,उपाध्यक्ष मयंक रौतेला,उपाध्यक्ष अभय सिंह रावत,उपाध्यक्ष मनीषा सनवाल,राष्ट्रीय कला मंच संयोजक मुकेश,राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक अंजली, एस एफ डी कार्य संयोजक पूजा, एस एफ डी कार्य सह संयोजक सौरभ फुलेरा,मीडिया संयोजक सागर करायत,मीडिया सह संयोजक प्रेम दानू, एस एफ एस कार्य संयोजक नंदन कार्की, एस एफ एस कार्य सह संयोजक चेतना पंत,सोशल मीडिया संयोजक गौरव जोशी,सोशल मीडिया सह संयोजक कृष्णा कार्की,छात्रावास संयोजक ज्योति शर्मा,छात्रावास सह संयोजक रिया जोशी,आंदोलन संयोजक अश्विनी,खेलो भारत संयोजक चंदन गिरी गोस्वामी,विज्ञान संकाय संयोजक तनु प्रिया,विज्ञान संकाय सह संयोजक वंश,कला संकाय संयोजक प्रिया मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण,राष्ट्रहित एवं छात्रहित के विषयों को लेकर निरंतर कार्य करने वाला संगठन है।परिसर की नई कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा परिसर में सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी।कार्यकारिणी घोषणा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यों को परिसर के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *