अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी के भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि अधिकारियों की एक बैठक में उत्तराखण्ड की महिला व बाल विकास मन्त्री द्वारा अल्मोडा मेडिकल कालेज के प्राचार्य के साथ अभद्र व्यवहार की आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा कड़े शब्दों में निन्दा करती है।अल्मोड़ा से पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि सरकारी बैठको को मंत्रियो की शय में भाजपा नेता पार्टी बैठकों की तरह आयोजित करा रहे है।यह व्यवहार उचित नही है।सरकार/मंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि उस राज्य के प्रत्येक नागरिक के होते हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी बैठकों में पार्टी नेता मन्त्री की उपस्थति में प्रश्न पूछकर प्रोटोकाल का स्वयं उल्लंघन कर रहे है यह लोकतन्त्र के लिये अच्छा नही है।आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित एक वर्चुवल संवाद में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की स्वास्थ सेवाओ के गिरते स्तर पर चिन्ता व्यक्त की।आशीष जोशी ने कहा कि लम्बे समय से प्रस्तावित मेडिकल कालेज अभी तक आरम्भ नही हुआ है।सरकार ने यदि ईमानदारी के साथ अल्मोड़ा में एक अच्छे अस्पताल की व्यवस्था की होती,जिसमें उचित संख्या में अच्छे फिजिशियन,सर्जन,स्पेशलाइज डॉक्टर,पेरामेडिकल,टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ होते तो इस कोरोना काल में अनेक लोगों को उचित और बेहतर इलाज यहीं अल्मोड़ा में मिल सकता था और मरीजों को रेफर कर हल्द्वानी, बरेली या दिल्ली नहीं भागना पड़ता। जिससे कई बहुमूल्य जिन्दगियों को बचाया जा सकता था।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के जिले और दूरस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता कुमाऊं मे एम्स की बात उठाने लगे है।हालांकि ये सही है कि पहाडी क्षेत्र में भी एक एम्स बनना चाहिये पर उससे पहले जिले के प्रत्येक अस्पताल में उचित व्यवस्थाऐं सुनिश्चित हों।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कहा कि अब भाजपा नेता आपसी गुटबाजी में अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं।यह सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है।किसी भी सरकारी बैठक मे दलगत नेताओं की उपस्थिति प्रोटोकाल का उल्लंघन है।इस बैठक में आशीष जोशी,संजय पाण्डे,दीप चन्द्र लोहनी,योगेश बोरा, सुधीर कुमार,नलिन लोहनी एवं भुवन चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।
