










अल्मोड़ा-आज दिनांक 1 नवम्बर 2026 को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के 15 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक,क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा एवं शाखा खतियाड़ी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा खतियाड़ी के स्टाफ उपस्थित रहे।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण किया गया।इसके साथ ही आमजन की जानकारी हेतु अवगत कराया जाता है कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा वर्तमान में विभिन्न आकर्षक ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इनमें फसल ऋण, गृह ऋण,कार ऋण तथा विभिन्न प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों की खरीद हेतु ऋण योजनाएं शामिल हैं।इन योजनाओं के अंतर्गत ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों एवं विशेष छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है।बैंक द्वारा क्षेत्र के किसानों,व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों को उनकी आवश्यकतानुसार वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में संपर्क कर इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
