










अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मंदिर एवं नंदा गीता भवन कमेटी की एक आवश्यक बैठक 29 अक्टूबर को मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में समिति की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान समिति ने छह लोगों को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया।समिति के सचिव मनोज सनवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मंदिर समिति के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षित साह, नमन बिष्ट, अमित साह (मोनू), अभिषेक जोशी, पारितोष जोशी और रवि कन्नौजिया को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। स्वर्गीय किशन गुरुरानी के रिक्त हुए स्थान पर रवि गोयल को कोर कमेटी में शामिल किया गया है।बैठक में कहा गया कि सभी नए सदस्य मंदिर समिति के साथ मिलकर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। समिति का उद्देश्य मां नंदा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।समिति पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के जुड़ने से मंदिर की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा सामूहिक सहयोग से मंदिर के विकास एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।
