अल्मोड़ा-सोमेश्वर विधानसभा पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार में एकत्र हुए और हाथों में काले झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से जुलूस निकाला और मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री की सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच बाजार में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में 210 करोड़ रुपये का कथित भ्रष्टाचार हुआ है और मंत्री इसका जवाब देने से बच रही हैं।उन्होंने कहा कि आरोपों के बीच मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन वह जनसभा कर जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस भ्रष्टाचार को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी और जब तक जांच नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।यहां प्रदर्शन करने वालों में राजू भट्ट,भुवन दोसाद,राजेंद्र बाराकोटी, गोविंद बाल्टियाल, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, अमरजीत भाकुनी, संतोष कुमार, रमेश भंडारी, प्रकाश खाती, सुनील बाराकोटी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *