अल्मोड़ा-राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा उत्तराखण्ड ने कुलदीप राजोरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।कुलदीप राजोरिया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अल्मोड़ा के पूर्व जिला मंत्री रह चुके हैं।वर्तमान में वह रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत छावनी परिषद अल्मोड़ा के सदस्य हैं। संगठनात्मक कार्यों से जुड़े उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।उनके मनोनयन पर उन्हें बधाई देते हुए शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कुलदीप राजोरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके परिचितों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *