अल्मोड़ा/बागेश्वर-युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कांग्रेस नेता श्रीमती इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है।जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि इंदिरा कांग्रेस पार्टी की एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता थी।जिन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए काम किया।आधुनिक हल्द्वानी के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका अपनत्व आज भी सभी के लिए अनुकरणीय है।इंदिरा जी का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है,इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा है।जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।युवा कांंग्रेस बागेश्वर के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा खरई क्षेत्र में 135 जरूरतमंद परिवारो को राशन किट बाटनी थी जिसके लिए युवा कांग्रेस क्षेत्र में पहुँच चुकी थी।परन्तु नेता प्रतिपक्ष डॉ इंद्रा हृदयेश के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा रद्द कर दिया गया है।युवा कांग्रेस बागेश्वर ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंद्रा हृदयेश जी की आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।शोक व्यक्त करने वालो में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पांडेय जिला उपाध्यक्ष,एडवोकेट दिग्विजय जनोटी,प्रदीप जनोटी,शिवराज करायत जिला सचिव युवा कांग्रेस,
अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पांडेय जिला कोषाध्यक्ष,जीवन पाण्डेय जिला सचिव,कमल कोहली, प्रियांशु पाण्डेय आदि मौजूद थे।
