










अल्मोड़ा-खेल नगरी अल्मोड़ा के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतीक बिष्ट ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।25 से 28 अक्टूबर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतीक ने अपने आयु वर्ग एवं भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।कड़े मुकाबले के बाद उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।उनकी इस उपलब्धि से अल्मोड़ा के खेल जगत में खुशी की लहर है।प्रतीक बिष्ट स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के पंजीकृत खिलाड़ी हैं।वह पिछले कई वर्षों से लगातार ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे हैं।उन्होंने यह उपलब्धि अपने मुख्य प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन में हासिल की है। कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक होने के साथ ही डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष भी हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतीक ने अपनी तकनीक,आत्मविश्वास और खेल कौशल को लगातार निखारा है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतीक बिष्ट ने अपने मुकाबलों में आक्रामकता,तकनीकी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया।उन्होंने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते हुए फाइनल में जगह बनाई।अंतिम मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा,लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि उचित प्रशिक्षण,निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर अल्मोड़ा के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।प्रतीक की तैयारी में उनकी व्यक्तिगत प्रशिक्षक कुमारी दीक्षा कांडपाल का विशेष योगदान रहा।इसके साथ ही टीम कोच हीरा कनवाल और मनमोहन सिंह मेहरा ने भी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एवं बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतीक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों,परिवार और सहयोगियों को दिया।खेल के साथ पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भी अव्वल
प्रतीक बिष्ट बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हैं।ताइक्वांडो के साथ-साथ उनकी रुचि चित्रकला,कविता पठन, भाषण,गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में भी है।वह अन्य खेल गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाकर चलने वाले प्रतीक पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करना तथा अनुशासन का पालन करना उनके व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं।उनकी इस उपलब्धि को उनके परिश्रम,लगन और सकारात्मक सोच का परिणाम माना जा रहा है। प्रतीक की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी।प्रतीक बिष्ट की उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग जज गिरीश मल्होत्रा,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि रौतेला,राज्य दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,जिलाधिकारी अल्मोड़ा तथा जिला कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके अलावा रिद्धांशी बिष्ट, अवनि बिष्ट,अंशिका बिष्ट,सार्थक जोशी,ललित मोहन सिंह गैड़ा,यश नेगी, शिवम जोशी,शिवाय आर्या, प्रनील बिष्ट,मयंक गैड़ा,आसना आर्या,कनक नेगी,वेदांश भंडारी,दिव्यांशु बिष्ट,साक्षी रयाल,सुरेश सिंह नेगी,लतिका जैम्याल,दक्षेश जोशी,कुंदन कुमार बिष्ट,खुशी नेगी,हरीश कनवाल (अध्यक्ष, फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा),अनंत बिष्ट (योग साधक एवं प्रशिक्षक),कुमारी दीक्षा कांडपाल,हीरा कनवाल और मनमोहन सिंह मेहरा ने भी प्रतीक को बधाई दी।
खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रतीक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।प्रतीक की इस सफलता को अल्मोड़ा के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
