जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने शनिवार को जागेश्वर विधानसभा के खेती,सिद्धी,नैनोली,बन आदि गांवों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होकर ग्रामीण जनों से सम्पर्क किया व मास्क तथा सैनेटाइजर वितरित किये।उन्होंने जनता के हाल चाल जानकर उनकी सम्स्यायें जानी व निदान हेतु अधिकारीगणों से वार्ता की।विदित हो कि श्री पाण्डेय लगातार विधानसभा में जनता के बीच सक्रिय हैं तथा विधानसभा की समस्याओं के निदान में हरसम्भव प्रयत्न कर रहे हैं।भ्रमण कार्यक्रम में प्रधान संगठन अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री गोपाल सिंह बिनौली,मंडल मंत्री दिवान राम,प्रधान उमेश पान्डे,प्रधान विमल कुमार,मोहन सिंह बिष्ट,दिवान सिंह,शिव दत्त भट्ट,दीपक उप्रेती,विनय पाठक,हरीश नाथ,गोधन सिंह मेहरा,गणेश उप्रेती,नन्दन सिंह,हरीश बिष्ट,चन्दन सिंह आदि रहे।
