










अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधानसभा सत्र एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जनपद के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग करने के साथ ही होटल, ढाबों, रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंटों की नियमित जांच करने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ पुलिस बल को भली-भांति ब्रीफ किया जा रहा है। उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें जनपद के प्रवेश मार्गों,कस्बों,बाजारों,चौराहों, पर्यटन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद हैं।अभियान के दौरान होटल,ढाबों,रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंटों की चेकिंग की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 118 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 27 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले 7 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।विधानसभा सत्र एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अपने प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करें तथा किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
