अल्मोडा़-आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा द्वारा विश्वनाथ मंदिर में दीप प्रज्वलित कर गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये।उसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर व नदी की साफ-सफाई की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, पूर्व ब्लाक प्रमुख हवालबाग सूरज सिराड़ी,मंडल महामंत्री कमल अधिकारी,मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी,पूर्व प्रदेश महासचिव अनु० मोर्चा राजेश आर्या,ग्राम प्रधान लाट विनोद लटवाल,चौमू प्रधान रमेश पवार,ग्राम प्रधान माल राजेंद्र सिंह, सभासद लक्ष्मेश्वर वार्ड अमित साह मोनू ,युवा मोर्चा नेता रवि कुमार,देवेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह अधिकारी,आनंद नेगी,आवास विकास गोलना गरडिया समिति के अध्यक्ष मनोज भंडारी व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।