








अल्मोड़ा-रामलीला कमेटी एनटीडी की ओर से भगवान श्रीराम की विजय के उपलक्ष्य में राम विजय का डोला धूमधाम के साथ निकाला गया।डोला जेल के पास से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ राज्याभिषेक संपन्न हुआ।इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।राज्याभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया,वहीं नवयुवक ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए उत्सव की खुशियां मनाते नजर आए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हरिदत्त भट्ट ने रामलीला के विभिन्न पात्रों को पारितोषिक वितरित किए। सभी पात्रों को उपहार स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक गिरीश धवन, रोहित कपूर, धर्मेंद्र बिष्ट, अध्यक्ष राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, प्रदीप तिवारी, नमन तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी और करण आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
