जागेश्वर-केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार प्रातःकाल सपरिवार जागेश्वर धाम पहुँचकर भगवान ज्योतिर्लिंग जागेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक, हवन-पूजन किया।मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराये गये पूजन में उन्होंने देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।ज्योतिर्लिंग दर्शन पूजन के उपरांत केन्द्रीय मंत्री कोटूली स्थित श्री नीलकण्ठ धाम (जागनाथ आश्रम) पहुँचे। वहाँ श्री नीलकण्ठ धाम के पीठाधीश्वर कैलाशानंद महाराज ने उनका स्वागत किया।महाराज के सानिध्य में मंत्री जी ने श्री नीलकण्ठ महादेव का पूजा-अर्चना की। इस दौरान आश्रम में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी ली।महाराज ने मंत्री जी को जागेश्वर धाम का रुद्राक्ष माला व भगवा शाल भेंट की।इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि जागेश्वर और नीलकण्ठ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय है।यहाँ आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।इस दौरान आचार्य गिरीश भट्ट, नीलकंठेश्वर धाम के मुख्य अर्चक आचार्य नीरज तिवारी, आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य अभय गौड, पुष्कर सिंह चौहान, श्रीमती मंजू भट्ट, श्रीमती भूमिका भट्ट व स्थानीय प्रशासन और आश्रम के सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *