अल्मोड़ा-जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस को झटका लगा। धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट ने अपने ढाई सौ से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।गुरुड़ाबाज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और भाजपा के अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर नए सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बिशन सिंह बिष्ट सहित सभी नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। साथ ही वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। भाजपा में शामिल होने वालों में लधौली के ग्राम प्रधान पंकज कुमार, ध्याड़ी के ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह मेहता, बिशन सिंह गैड़ा, कैप्टन जीवन सिंह, पूर्व सूबेदार केसर सिंह, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, मोहन राम, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, हरि सिंह, दीपक सिंह, पंकज सिंह, मोहित कुमार और चनीराम सहित विभिन्न गांवों के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ध्याड़ी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, दन्या मंडल अध्यक्ष केडी जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र बिष्ट, अधिवक्ता गोधन सिंह भैसोड़ा, वीरेंद्र बिष्ट, खेमानंद पालीवाल, लक्ष्मण सिंह डसीला और जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *