







अल्मोड़ा- अल्मोड़ा में 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव मल्ला महल में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में सुप्रसिद्ध हास्य कवि शंभु शिखर, गायक विकास भारद्वाज, ललित मोहन जोशी, राकेश खानवाल, कैलाश कुमार, महिपाल मेहता, बेबी प्रियंका, शिवानी नेगी, नवीन पाठक, कमलेश कुमार, अमित गोस्वामी, ज्योति कोहली, रुचि आर्य, रोशन बनौला जैसे कलाकार प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में उत्तराखंड का झोड़ा छपेली चांचरी नृत्य, कश्मीर का रऊफ नृत्य, पश्चिम बंगाल का रायवंशी, राजस्थान का शहरिया नृत्य, हिमांचल प्रदेश का नाटी नृत्य, असम का बिहू नृत्य, मध्य प्रदेश का बधाई नृत्य, हरियाणा का फाग एवं घूमर नृत्य, गुजरात का सिद्ध धमाल नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।22 अक्टूबर को डयोडी पोखर से मल्ला महल तक भव्य शोभा यात्रा निकालकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। प्रेस वार्ता कर महोत्सव के आयोजकों ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, लता तिवारी, रवि चौहान, तारा तिवारी एवं शुभम रौतेला आदि उपस्थित रहे।
