अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव), रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग एवं यातायात निगरानी बढ़ाई गई है।चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 16.10.2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *